क्या गर्भाशय हटाने के साइड इफेक्ट है?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 12:23

बच्चेदानी निकलवाने के नुकसान-Side effects of removing uterus

1. सर्जरी के बाद आपको कुछ दिनों या कुछ हफ्तों तक योनि से खून स्राव की संभावना हो सकती है। इस सर्जरी के बाद ये समस्या काफी सामान्य है।

2. कुछ दिनों तक सर्जरी वाली जगह पर दर्द होना।

3. प्रभावित हिस्से में सूजन, लालिमा, या चोट महसूस होना।

4. सर्जरी के आसपास जलन या खुजली।

5. कुछ हिस्सों का सुन्न पड़ना।

6. इसे हटाने का मतलब है कि आप कभी भी गर्भवती नहीं हो पाएंगी, जो महिलाएं सोचती है कि हम इसके बाद भी गर्भवती हो सकती है तो ये बिलकुल गलत धारणा है।

7. इसके अलावा आपके मासिक धर्म भी रुक जाएंगे।

8. योनि में सूखापन महसूस होना।

9. सेक्स के दौरान लगातार दर्द।

10. सेक्स ड्राइव में कमी भी आ सकती है।


हिस्टेरेक्टॉमी से जुड़े अन्य खतरे-Risk of hysterectomy

यूटेरस को निकलवाने के लिए हिस्टेरेक्टॉमी एक बहुत बड़ी सर्जरी होती है जिसके बाद आपको थोड़ी तकलीफ जरूर हो सकती है। जैसे:
-शरीर में खून की कमी होना।
-मूत्राशय, मूत्रमार्ग, रक्त वाहिकाओं और नसों सहित आसपास के कोशिकाओं को नुकसान।
-खून के थक्के निकलना।
-संक्रमण होने का खतरा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info